Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध परिस्थितियों में महिला जली, मायके वालों ने लगाया हत्या के प्रयास का मुकदमा

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला जली, मायके वालों ने लगाया हत्या के प्रयास का मुकदमा

घाटमपुर / कानपुर, शिराजी।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुबई में 26 मई की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में महिला व उसका 2 वर्षीय पुत्र जल गया। इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई। वहीं महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मखोली निवासी सत्यनारायण ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की.कि उसने अपनी पुत्री ममता की शादी दिनांक 5 मार्च 2016 को ग्राम दुबई मजरा गढ़ाथा निवासी कैलाश के पुत्र राजकुमार के साथ की थी। आरोप है शादी के बाद से लड़की के ससुराली जन दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करते थे। जिसको लेकर ममता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। शुल्क दिनांक 26 मई है कि सुबह लगभग 5: 00 बजे ममता के ससुराली जों पति राजकुमार ससुर कैलाश सास राजेश्वरी देवरक ने मेरी गर्भवती पुत्री ममता व उसके 2 वर्षीय पुत्र प्रतीक को मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। जिसकी सूचना मोहल्ले के लोगों से फोन पर पता चलने पर जब हम लोग पुत्री की ससुराल गए जहां पुत्री की हालत गंभीर होने पर उसे सरकारी अस्पताल घाटमपुर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक होने पर उसको कानपुर कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां रात्रि लगभग 8:00 बजे प्रतीक ने दम तोड़ दिया। वहीं ममता की हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।