Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर निगम की टीम ने चलाया पाॅलीथिन प्रतिबंधित अभियान

नगर निगम की टीम ने चलाया पाॅलीथिन प्रतिबंधित अभियान

टीम ने ने दुकान स्वामी पर ठोंका पांच हजार का जुर्माना
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर निगम प्रशासन ने मंगलवार को प्लास्टिक, प्रतिबंधित पाॅलीथिन एवं थर्माकोल से बनी सामग्री की बिक्री कराने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान 800 ग्राम प्रतिबंधित सामग्री जब्त कर संबंधित पर हजारों रूपए का जुर्माना ठोंका गया।
नगर आयुक्त विजय कुमार के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने मंगलवार को जैन नगर सर्विस रोड एवं सुहाग नगर सर्विस रोड से जैन मंदिर तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें शराब के ठेका के पास महावीर नगर सर्विस रोड पर विनोद जैन पुत्र अभय कुमार के पास से 800 ग्राम प्रतिबंधित पाॅलीथिन से बनी डिस्पोजल सामग्री जब्त की गई। मौके पर ही दुकानदार से पांच हजार रूपये का जुर्माना बसूला गया। टीम ने जेएचओ दलवीर सिंह, संदीप भागर्व एवं खाद्य निरीक्षक अरविंद भारती के अलावा प्रर्वतन दल संजय त्यागी आदि शामिल रहे।