Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » खरीफ खेती के लिए उर्वरक की उपलब्धता व वितरण समय से सुनिश्चित करें-जिलाधिकारी

खरीफ खेती के लिए उर्वरक की उपलब्धता व वितरण समय से सुनिश्चित करें-जिलाधिकारी

चन्दौली, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में कृषि विज्ञान केन्द्र के सभागार में किसान पाठशाला का आयोजन बुद्धवार को किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बोधित करते हुये कहा कि किसान पाठशाला का आयोजन जनपद में प्रथम चरण में 10 से 13 जून 2019 तक 102 ग्राम पंचायतों में आयोजित की जायेगी। द्वितीय चरण में 17 से 20 जून, 2019 तक चलेगी इसी प्रकार जनपद के 204 ग्राम पंचायतो में किसान पाठशाला चलेगी। जिसमें कृषि विभाग, उद्वान, पशुपालन, मत्स्य विभाग के अधिकारी अपने विभाग में सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं एवं अनुदान सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देगें। साथ ही किसान के आय को दोगुनी करने की तकनीकि जानकारी किसानों को बताये ताकि जनपद के किसान कम लागत में अच्छा पैदावार कर सके। साथ ही उत्पादन बढ़ाना, लागत घटाकर कम समय में ज्यादा पैदावार करना। कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी जायेगी। कहा कि जैविक खेती में काला धान सहित महत्वपूर्ण जानकारी मास्टर ट्रेनर जनपद के किसानों को देगें।जिलाधिकारी ने सम्बोधित करते हुये कहा कि एक हजार हेक्टेयर में काला धान की खेती इस वर्ष होने है। कहा कि नमामी गंगे योजना के अन्तर्गत जो गाॅव चिन्हित है जिसमें नियामताबाद, धानापुर व चहनिया ब्लाक के 43 गाॅव में जैविक खेती के रूप में काला धान की खेती करने के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दी। किसान पाठषाला में 102 मास्टर ट्रेनर उपस्थित होकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा किया। जिलाधिकारी ने खरीफ रणनीति के बारे में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। खरीफ खेती के लिए दिये गये उर्वरक की उपलब्धता व वितरण समय से सुनिश्चित करे, लापरवाही किसी भी दषा में क्षम्य नही होगी।
कार्यक्रम के दौरान जिला विकास अधिकारी पद्मकान्त शुक्ल, जिला कृषि अधिकारी, जिला रक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।