Thursday, May 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कुल्हाड़ी से हमला कर युवती को किया घायल

कुल्हाड़ी से हमला कर युवती को किया घायल

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने को लेकर दबंगों ने युवती को कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भीतरगांव पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम मलखानपुर निवासी देवी चरण की पुत्री पूनम 18 वर्ष बी ए सेकंड ईयर की छात्रा है। आज सुबह पूनम जानवरों का गोबर फेकने घूरे पर गई हुई थी। आरोप है रामखेलावन ने इसका विरोध किया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई पूनम का पिता देवी चरण शिकायत करने भीतरगांव पुलिस चौकी चला गया। इसी बीच विरोध करने पर रामखेलावन उसके पुत्र गोलू सोनू मोनू पंगे बालगोविंद आदि ने कुल्हाड़ी से हमला कर पूनम को घायल कर दिया। घायल युवती को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के पिता देवी चरण ने बताया कि करीब 25 वर्षों से उसका गोबर घूरे में पड़ रहा है। और तभी से विवाद भी दोनों पक्षों में चल रहा है जिसकी तमाम बार पुलिस व तहसील दिवस में शिकायत की गई, लेकिन कोई निस्तारण न होने के चलते कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है।