Tuesday, May 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विक्षिप्त महिला ने केरोसिन उड़ेल लगायी आग, हालत गम्भीर

विक्षिप्त महिला ने केरोसिन उड़ेल लगायी आग, हालत गम्भीर

चन्दौली, दीपनारायण यादव। नौगढ़ स्थानीय थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में एक विक्षिप्त महिला ने शनिवार को अपने शरीर पर केरोसिन उड़ेल कर आग लगा ली। मौके पर पहुचीं पुलिस ने गम्भीर रूप से जलकर झुलसी महिला को आनन फानन में घर से उठा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चकिया के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि पुरानी बाजार निवासी ओमप्रकाश जायसवाल उर्फ भुनेल की पत्नी तेतरी उम्र 48 वर्ष पिछले कई वर्षों से विक्षिप्त हो गयी हैं। वह आज करीब 9 बजे किसी तरह से जलती हुई घर से बाहर निकल कर सड़क पर दौड़ने लगी। उस समय काफी भयावह स्थिति हो गयी थी। इसको देखकर काफी भीड़ जमा हो गयी। इस बीच राम नारायण जायसवाल ने आग से जल रही महिला के ऊपर मौके पर मिला बोरा फेककर आग बुझाई। इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निरीक्षक स्वामी नाथ प्रसाद के निर्देश में उप निरीक्षक काशी नाथ सदलबल मौके पर पहुच गये। पुलिस ने इस दौरान गम्भीर रूप से झुलसी महिला को  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने गंभीर रूप से झुलसी महिला को रेफर किया वही मौके पर पहुचीं एम्बुलेंस 108 नम्बर ने गंभीर रूप से झुलसी महिला को उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया में भर्ती कराया, जहां से डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।