Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसान समाधान दिवस में सीडीओ ने सुनी किसानों की समस्या

किसान समाधान दिवस में सीडीओ ने सुनी किसानों की समस्या

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान समाधान दिवस का आयोजन किया गया। किसान समाधान दिवस में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों सेे प्रतिभाग करने पहंुंचे किसानों द्वारा हिस्सा प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, नहरों की सफाई, किसान के्रडिट कार्ड, आदि विभिन्न प्रकार की समस्याओं से उन्हे अवगत कराया। जिन्हें मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को तत्परता से निस्तारित करने के निर्देश दियें।
किसान समाधान दिवस पर राजेश कुमार, संजय सिंह सुरेंद्र सिंह एवं गिरीश चंद्र ने शिकायत की बैंक के.सी.सी. बनाने में टाल मटोल करते है और उनके सिस्टम के द्वारा ही के.सी.सी. बन पाती है, अन्यथा किसान भटकते रहते है। कृषकों द्वारा आवारा पशु, किसान सम्मान निधि योजना एवं राजस्व विभाग से सम्बन्धित शिकायतें की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषकों द्वारा की गयी समस्यओं का समाधान तत्काल कराना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। किसानों के के.सी.सी. कार्ड हेतु वृहद स्तर पर कैम्पों का आयोजन कर किसानों के के.सी.सी. कार्ड बनाये जायें, जल शक्ति अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक किसान स्प्रिंकलर सेट लगवायें, जिस पर कृषि विभाग द्वारा 80 से 90 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है। फसल बीमा कम्पनी द्वारा लापरवाही बरतने पर उनके विरूद्ध पत्र लिखे जाने हेतु उपनिदेशक कृषि को निर्देश दियंे। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक हंसराज, जिला कृषि अधिकारी रवि कांत सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी डा0 योगंेद्र कुमार, मत्स्य अधिकारी श्री किशन शर्मा, जिला उद्यान अधिकारी विनय कुमार यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बृज नंदन सिंह, प्रबंधक इफको वी.के. निगम, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी एस के जैन, अ0अभियंता पीडब्ल्यूडी अरूण कुमार यादव आदि उपस्थित रहें।