Tuesday, May 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। कांग्रेसियों ने कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया और प्रदेश सरकार की निंदा की। जिला अध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित एवं शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि अच्छे दिन लाने का वायदा करने वाली सरकार ने सबसे ज्यादा बुरे दिन लाकर खड़े कर दिए हैं। पेट्रोल, डीजल मूल्य वृद्धि से आम जनमानस की खाद्य वस्तुओं पर प्रभाव पड़ेगा। आम जनमानस का वैसे ही जीना बेहाल है। व्यापारी परेशान है, युवाओं को रोजगार नहीं है, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, किसान रो रहा है आखिर यह सरकार देश को किस ओर ले जाने का काम कर रही है। शिक्षा क्षेत्र की व्यवस्था को चैपट करके रख दिया है। उसके उपरांत शहीद भगत सिंह पार्क पर जाकर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए सरकार के कार्यों की निंदा की।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव पं. ब्रह्मदेव शर्मा, अशोक कुमार गुप्त, अविनाश पचौरी, अवधेश बक्शी, शरद उपाध्याय नंदा, कृपेन्द्र सिंह चौहान, संजीव आंधीवाल, नारायण प्रसाद पिप्पल, हरिशंकर वर्मा, पन्नालाल, नवल नरूला, राधेश्याम अग्निहोत्री, विष्णु कुमार, आर के राजू, जयशंकर पाराशर, कपिल नरूला, संतोष उपाध्याय, गजेंद्र सिंह, अनुज कुमार, संजय कप्तान आदि मौजूद थे।