Saturday, March 29, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संघ के द्वितीय सरसंघचालक की जयंती धूमधाम से मनाई गई

संघ के द्वितीय सरसंघचालक की जयंती धूमधाम से मनाई गई

Golwalkarकानपुर, स्वप्निल तिवारी। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ’गुरूजी’ की जयंती धूमधाम से मनाई गयी जिसमे शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विद्वानों और शहर के गणमान्य लोगों ने शिरकत की। कालेज के प्रधानाचार्य अंगद सिंह ने कहा आज राष्ट्रीय सेवक संघ विश्व के सबसे बड़े संगठनों में एक है। इसकी शाखाएं न केवल पूरे देश में बल्कि पूरे विश्व में है। लेकिन इस सबके पीछे गुरूजी के महान त्याग और कठोर परिश्रम की अनगिनत कहानियां है। पूणे के एक छोटे से टीनशेड के कमरे से संगठन की शुरुआत करने वाले गुरूजी ने संगठन को आज इस ऊंचाई पर पहुंचा दिया है कि दुनिया में लोग इसकी मिसाल देते है।