Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चार दिन पूर्व अपहृत को पुलिस ने रेलवे ट्रैक से किया बरामद

चार दिन पूर्व अपहृत को पुलिस ने रेलवे ट्रैक से किया बरामद

बहनोई व उसके चाचा पर लगाया अपरहण करने का आरोप
पुलिस उक्त मामले की जांच में जुटी, पूर्व में अभियोग दर्ज है युवक पर
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। विगत दो चार दिन पूर्व सुहाग नगर से अपहरण किया गया युवक आज पुलिस ने टूण्डला पुलिस की सहायता से रेलवे ट्रैक से बरामद कर लिया। युवक ने अपने बहनोई व उसके चाचा पर अपहरण करने की बात कही। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की माने तो उक्त युवक का विवाद उसके बहनोई पुलिसकर्मी से चल रहा है। जिसको लेकर उक्त मामला संदिग्घ प्रतित हो रहा है। वास्तविक जानकारी जांच होने पर सामने आयेगी। जनपद अलीगढ़ क्षेत्र के विजयगढ़ थाना निवासी नागेन्द्र पुत्र रमेशचन्द्र यादव के परिजनों ने थाने में विगत दो दिन पूर्व नागेन्द्र का सुहाग नगर से अपहरण होने की बात कही थी। जिसको इलाका पुलिस ने टूण्डला पुलिस की सहायता से एफएस कालेज के समीप रेलवे ट्रेक से बरामद कर लिया। युवक की माने तो उसका अपहरण उसके बहनोई सुधीर चैधरी व उसके चाचा सुनील ने विगत 26 फरवरी की सांय सुहाग नगर चैराहे से कर लिया था। उक्त युवक जैन नगर निवासी राध किशन यादव के घर आ रहा था। उससे पूर्व कार से उसका उक्त लोगो ने अपहरण कर लिया। जिसके पीछे बहनोई की पुरानी रंजिश बतायी गयी। क्यो कि उसके बहनोई ने उसकी बहन मनीष को छोड कर किसी अन्य महिला को अपने पास रख रखा है। साथ ही विगत कुछ वर्ष पूर्व उसके बहनोई ने थाना मटसैना में नागेन्द्र के खिलाफ अभियोग दर्ज करा दिया था। जो कि न्यायालय में बिचारा धीन बताया गया। पुलिस उक्त मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि उक्त नागेन्द्र का पुलिस विभाग में नम्बर आने पर उक्त अभियोग बाधा बना हुआ है। जिसको बहनोई से सुलहनामा करने के लिए सोच रहा था।