Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस शहर अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

कांग्रेस शहर अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद में कांग्रेस पार्टी के द्वारा पल्लव दुबे को शहर अध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष आज दिल्ली कांग्रेस कार्यालय से वापस इटावा रेलवे स्टेशन लौटे जहां पर उनके पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष मलखान सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष राशिद खान, मलखान सिंह यादव, जिलाध्यक्ष मो राशिद, पूर्व शहर अध्यक्ष अनिल यादव, प्रदेश सचिव चन्द्र मोहन तिवारी, प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस मयंक तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष एन एस यू आई प्रशांत तिवारी, आलोक यादव, विष्णुकांत मिश्र, अरुण यादव आदि भी मौजूद रहे। जहां पर शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने बताया कि संगठन ने जो जिम्मेदारी हमें सौंपी है उस जिम्मेदारी को हम अच्छी तरह से निभाएंगे वहीं नागरिकता संशोधन बिल पर बोले कि जो भारतीय जनता पार्टी ने नागरिकता संशोधन बिल को पास किया है। वह संविधान के खिलाफ है। इस देश को आजाद कराने के लिए सभी धर्मों के लोगों ने अपना योगदान दिया है और यह पार्टी धर्म को बांटने का काम कर रही है। हम नागरिकता संशोधन बिल का खुला विरोध करते हैं।