Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » खादय विभाग की छापामारी जारी

खादय विभाग की छापामारी जारी

कई जगहों से लिए खादय पदार्थो के नमूूने
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। त्यौहार के मौके पर मिलावटी खादय पदार्थो की बिक्री कर रहे लोगों के खिलाफ प्रशासन का अभियान अभी भी बदस्तूर जारी है। आज भी विभागीय टीमों ने कई जगहों से मिलावट के संदेह में कई खादय पदार्थो के नमूने संकलित कर जांच के लिए भेजे। आगरा से आए असिंटेट कमिश्नर विनीत कुमार और खादय सुरक्षाधिकारी राजेद्र सिंह ने आज नगर के जलेसर रोड स्थित अशोक यादव के चिलिंग प्लांट से दूध विक्रेता धर्मेद्र कुमार से दूध का सैम्पिल संकलित किया गया। वहीं इसी प्लांट परिसर में चल रही एक अन्य सहज डेरी से भी दूध का सैम्पिल लिया गया। वहीं राजा का ताल स्थित किराना विक्रेता राकेश के यहां से रंगीन कचरी का सैम्पिल भरा गया। वहीं नगला भाउ स्थित मसाला इंटर प्राइजेज के यहां से हल्दी, धनिया और लाल मिर्च के नमूने संकलित किए गए। वहीं मुख्य खादय सुरक्षा अधिकारी बीएन सिंह कुशवाह के निर्देशन में मुख्यालय सिविल दबरई से श्याम मिष्ठान भंडार के यहां से बफ्री और कृष्णा मिष्ठान भंडार के यहां से खोआ का नमूना संकलित किया गया। विभागीय अधिकारियों ने मैसर्स दिनेश प्रोबीजन स्टोर से सूजी का नमूना लिया गया। इस मौके पर विभाग के सर्वेश कुमार और राकेश कुमार मौजूद रहे।