Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गेनाइजेशन का कार्यालय खोला गया

मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गेनाइजेशन का कार्यालय खोला गया

2017.03.19 01 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना ब्यूरो। फजलगंज में मानवाधिकार सुरक्षा एवं सरंक्षण आर्गनाइजेशन द्वारा जिला कार्यालय संत नगर, फजलगंज में खोला गया। कार्यालय का उद्घाटन अलोक कुमार (मण्डल अध्यक्षद्) राम प्रजापति (मण्डल वरिष्ठ उपाध्यक्ष) के द्रारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रुप तपन अग्निहोत्री (राष्ट्रीय महामंत्री) उपस्थित रहे । इस मौके तपन अग्निहोत्री ने बताया कि संस्था द्रारा किये गये कार्यो को जिला कार्यालय खुलने से और अधिक बल मिलेगा। यह भी बताया कि हमारी अगली योजना गरीब बास्तियों में शिक्षा केन्द्र खोलने की भी है। लगभग इस वर्ष के अन्त तक हर विधानसभा में एक शिक्षा केन्द्र खोलने का लक्ष्य है। वहीं रामू प्रजापति ने बताया कि हम अपने समय को किस प्रकार मानव कल्यण में लगा सकते है। विनोद वर्मा ने संस्था के द्वारा चलाये जा रहे कार्यो को और तेजी से करने पर बल दिया। इस मौके पर कोर कमेटी का भी गठन किया। राजेश द्विवेदी ने बताया कि हम अगर जिस कार्य को दैनिक जीवन में कर रहे है। उसी में समय निकालकर कुछ समय मानव कल्यण में लगाये तो हम समाज को कुछ बेहतर कर सकते है। इस मौके पर विनोद वर्मा, अविनाश तिवारी, सुरेश सिंह, दीपक भारती, गुरमीत सिंह, नरेश लखमानी, नीमेश सचान, नन्द किशोर, अरविन्द कुमार आदि मौजूद रहे।