Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जहरखुरानों ने युवक को बनाया शिकार

जहरखुरानों ने युवक को बनाया शिकार

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना शिकोहाबाद में तैनात एक होमगार्ड द्वारा जहरखुरानी के शिकार व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिसको देर सायं तक होश नही आ सका। आज दोपहर थाना शिकोहाबाद में तैनात होमगार्ड द्वारा स्वास्थ्य केन्द्र से लगभग 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को अति गम्भीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होमगार्ड योगेन्द्र कुमार की माने तो अज्ञात व्यक्ति जहरखुरानी का शिकार मालूम होता है। जिसको सिरसागंज द्वारा शिकोहाबाद स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया था। जहां से उपचार के लिए जिला अस्पताल हमारे द्वारा भेजा गया। अचेत व्यक्ति की चिकित्सक द्वारा चिन्ताजनक हालत बतायी गयी। जिसको देर सांय तक होश नही आ सका।