Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कानपुर प्राणि उद्यान में विश्व वानिकी दिवस मनाया गया

कानपुर प्राणि उद्यान में विश्व वानिकी दिवस मनाया गया

2017.03.21 07 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना ब्यूरो। विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर आज वन विभाग द्वारा कानपुर प्राणि उद्यान में विश्व वानिकी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम मेें वृक्षारोपण तथा गोष्ठी का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मा0 विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार तथा मुख्य वन संरक्षक के0आर0 यादव, निदेशक कानपुर जू दीपक कुमार, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी कानपुर एस0एस0 श्रीवास्तव, वानिकी प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक आर0के0 दीक्षित, सहायक वन संरक्षक केवल प्रसाद, सहायक वन संरक्षक अयोध्या प्रसाद, गौरव वाजपेई (संरक्षक गौरेया बचाव अभियान) आदि उपस्थित थे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के कर कमलों से पीपल के एक पेड़ का रोपण किया गया। तत्पश्चात गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में स्वागत भाषण प्रभागीय वनाधिकारी कानपुर द्वारा किया गया जिन्होनें विश्व वानिकी दिसव के महत्व पर प्रकाश डाला। वानिकी प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक श्री दीक्षित ने वृृक्षों के महत्व के विषय पर बताया। निदेशक कानपुर प्राणि उद्यान ने कृृषि विस्तार, औद्यौगिकीकरण, बायोएनर्जी आदि पर बताया तथा इस वर्ष की थीम ‘‘वन एवं ऊर्जा’’ पर प्रकाश डाला। मुख्य वन संरक्षक कानपुर मण्डल ने ग्रीन हाउस, ग्लोबल वार्मिंग, जल संरक्षण, जैव विविधता आदि पर विस्तार से बताया। मुख्य अतिथि मा0 विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार ने पूर्वजों के रहने के तरीके सह-अस्तित्व, आज की खराब परिस्थिति एवं प्रकृृति का दोहन पर्यावरण संरक्षण हेतु हर व्यक्ति की सेवा भावना जैसी सोच आदि पर विस्तार से बताया। विश्व वानिकी दिवस एक अंतरराष्ट्रीय दिवस है और यह हर वर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है। यह दुनियाभर में लोगों को वनों की महत्ता तथा उनसे मिलने वाले अन्य लाभों की याद दिलाने के लिए पिछले 30 वर्षों से मनाया जा रहा है।अन्त में कानुपर प्राणि उद्यान के उपनिदेशक केवल प्रसाद ने पारिस्थतिकीय तंत्र में संतुलन की आवश्यकता तथा वन्य जीवों हेतु वन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम के संयोजक प्रभागीय वनाधिकारी कानपुर थे। उक्त कार्यक्रम में आर0जी0 एकेडमी के बच्चें, जू फ्रेड्स, पर्यावरण विद तथा बर्ड वाचर आशीष मिश्रा, प्रफुल्ल महलौत्रा आदि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे वन रक्षकगण जन सामान्य से आये लोग मीडिया बन्धु आदि उपस्थित रहे।