Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छेड़खानी पर अंकुश लगाएगा वज्र वाहन

छेड़खानी पर अंकुश लगाएगा वज्र वाहन

पुलिस अधीक्षक ने जिले भर में गठित किए छह वज्र वाहन
एक गाड़ी में एक हेड कांस्टेबल के अलावा रहेंगे पांच सिपाही
फिरोजाबाद/टूंडला, जन सामना संवाददाता। छेड़खानी की घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन काफी गंभीर है। पुलिस ने छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए नया उपाय खोज निकाला है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जिले भर में बज्र वाहनों तैयार किए जा रहे हैं, जो जिले भर में छेड़खानी की घटनाओं पर नजर रखेंगे। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस के लिए महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। छेड़खानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए थाना पुलिस के अलावा बज्र वाहन नियुक्त किए जा रहे हैं। इसके लिए जिले भर में छह बज्र वाहन तैयार किए गए हैं। इनमें एक गाड़ी के अंदर एक हेड कांस्टेबल और पांच सिपाही तैनात रहेंगे। गाडी 24 घंटे गश्त करेगी। जिसमें पुलिसकर्मी 12-12 घंटे की शिफट करेगी। बज्र वाहन एसएसपी के पर्यवेक्षण में कार्य करेंगे। छेडखानी की घटनाओं पर मैं स्वयं अपने संज्ञान में लेकर कार्यवाही करूंगा। एसएसपी ने बताया कि बज्र वाहनों पर तैनात पुलिसकर्मी हाइवे के अलावा नगर में भी गश्त करेंगे। वहीं उनका सबसे अधिक ध्यान विद्यालयों पर रहेगा। स्कूल समय के दौरान सबसे अधिक छेडखानी की शिकायतें सामने आती हैं। ऐसा जिले की सभी तहसीलों में किया जाएगा।