Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कैबिनेट मंत्री सतीश महाना का स्वागत कल गंगा पुल पर

कैबिनेट मंत्री सतीश महाना का स्वागत कल गंगा पुल पर

2017.03.22 05 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना संवाददाता। कानपुर से पुनः निर्वाचित विधायको में से एक महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतीश महाना को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री (औद्योगिक विकास) बनाया गया है, मंत्री जी कल २३ मार्च को दोपहर १२ बजे कानपुर में प्रथम आगमन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की दक्षिण जिला इकाई एवं मंडल स्तर तक के समस्त पदाधिकारियों की एक बैठक आज जिला कार्यालय निराला नगर में हुई बैठक में जिला अध्यक्ष अनिता गुप्ता ने सभी जिला पदाधिकारियों को सतीश महाना के स्वागत हेतु गंगा पुल (जाजमऊ) पर भरी संख्या में पहुंचने को कहा, जिला मंत्री एवं मीडिया प्रमुख संजय कटियार ने बताया कि दक्षिण जिले के सभी मंडल अध्यक्षो को चार पहिया और दो पहिया वाहनों से कार्यकर्ताओं के साथ भारी संख्या में पहुंचने को कहा गया है संजय कटियार ने आगे बताया लगभग १५० से भी अधिक चार पहिया वाहन व ४०० से भी अधिक दो पहिया वाहन सतीश महाना के स्वागत हेतु गंगा पुल पहुंचेंगे इसके उपरान्त जलूस के रूप में सभी लोग महाना जी के कार्यालय पहुंचेंगे जहाँ भारी संख्या में महाराजपुर क्षेत्र कि जनता भी पहुँचकर मंत्री जी का स्वागत करेगी। दक्षिण जिला भाजपा अध्यक्ष अनिता गुप्ता ने भी बताया कि लगभग इतनी ही तैयारी के साथ २५ मार्च शनिवार को गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सत्यदेव पचैरी कैबिनेट मंत्री का भी स्वागत गंगा बैराज पर २.३० बजे दोपहर को किया जायेगा। जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि अब हमारी पार्टी केंद्र और प्रदेश दोनों ही जगह सरकार में आ चुकी है अतः अब हमारी जवाबदेही जनता के प्रति और बढ़ गई है हम सभी का कर्तव्य हो जाता है हम अपनी सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने हेतु प्रशाशन के साथ संवाद रखते हुए अपने प्रयास सही ढंग से करें जनता के बीच बहुत ही अनुशाशित तरीके से सभी कार्यकर्ताओं को रहना चाहिए। जनता के बीच साफ सन्देश जाना चाहिए कि अब प्रदेश से भ्रस्टाचारी, गुंडों और माफियाओं कि समाजवादी सरकार जा चुकी है और जनता ने एक साफ सुथरी सरकार चुनी है ऐसा अहसास कर सके। बैठक में प्रमुख रूप से शिवशंकर सैनी, अचल गुप्ता, मनीष मिश्रा, विशाल बाजपेयी, अखिलेश अवस्थी, प्रमोद जयसवाल, गिरीश बाजपेई, मलखान सिंह, आलोक वर्मा, अम्बरीष जयसवाल, सुनील अग्निहोत्री, प्रकाश चैहान, राजेश श्रीवास्तव, पंकज गुप्ता, सुरजीत सचान, नवीन पंडित आदि लोग मौजूद रहे।