Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शिकायतों को 24 घंटे में निस्तारित करायेगा जलकल

शिकायतों को 24 घंटे में निस्तारित करायेगा जलकल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जलकल विभाग नगर निगम फिरोजाबाद के जल उपभोक्ताओं को नगर निगम (अधिशासी अभियन्ता) जल एमए हक ने अवगत कराया किया कि जलापूर्ति से संबंधित शिकायतों को जलकल विभाग में स्थापित कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 7088118002 पर दर्ज करा सकते हैं। शिकायतों का निस्तारण 24 घंटे के अंदर किया जायेगा। इसके उपरांत भी समाधान न होने पर उनसे व अवर अभियन्ता जल पीके सिंह तथा अवर अभियन्ता जल संजय सिंघल के नंबर पर संपर्क कर बता सकते हैं। जलकल विभाग जनता की सेवाओं के लिये सदैव तत्पर है।