Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मायके पक्ष ने लगाया ससुरालियों पर हत्या का आरोप

मायके पक्ष ने लगाया ससुरालियों पर हत्या का आरोप

विषाक्त सेवन से महिला की मौत
हाथरस/सासनी, जन सामना संवाददाता। गांव ऊतरा में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त सेवन कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी होने पर मृतका के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। जिला मथुरा के गांव मदनपुर निवासी मृतका के पिता अतर सिंह ने बताया कि उन्होंने पनी पुत्री रेखा की शादी गांव ऊतरा के देवराज के पुत्र बौबी से करीब तीन वर्ष पूर्व यथा संभव दान दहेज देकर की थी। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री पर कोई बच्चा नहीं था। पति भी आएदिन उसके साथ मारपीट करता रहता था। सोमवार को उन्हें फोन से खबर लगी कि उनकी पुत्री की मौत हो गई है। खबर पाते ही वह गांव ऊतरा पहुंच गये। तो पता चला कि परिजनों ने उसे जहर देकर मार डाला है, और अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे है। मायके पक्ष से आए लोगों को देखकर परिजन छिपने लगे। मगर परिजनों ने फोन से सूचना देकर पुलिस को बुला लिया और गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग करने लगे। तभी गांव के कुछ सभ्रांत लोग भी मौके पर आ गये और समझौते की मांग करने लगे। मगर मायका पक्ष के लोग मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने तथा रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारों को जेल भेजने की मांग करने लगे। उधर मृतका के ससुरालियों ने बताया कि अज्ञात काराणों के चलते रेखा ने विषाक्त सेवन कर लिया और कमरे में चली गई। थोडी देर बाद जब उसे बेचैनी और उल्टियां आने लगीं तो परिजन घबरा गये। उपचार के लिए गांव के ही चिकित्सक को बुलाया मगर जब तक रेखा ने दम तोड दिया। सूचना मिलने पर आए मायका पक्ष के लोग हत्या का अरोप लगाने लगे। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से समझौते की बात चल रही थी।