Monday, April 21, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आठ करोड की लागात से होगा नाले का निर्माण – मनीष असीजा

आठ करोड की लागात से होगा नाले का निर्माण – मनीष असीजा

फिरोजाबाद। नगर विधायक द्वारा लेबर कालौनी नाले पर डेढ़ मीटर लम्बी आरसीसी निर्माण कार्य का शुभारम्भ श्रीफल तोड कर किया।
बताते चले कि नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा लेबर कालौनी झरना कच्चे नाले का आरसीसी निर्माण कार्य की आधारशिला श्रीफल तोड कर रखी। इस मौके पर उन्होने बताया कि नाले का निर्माण कार्य लगभग आठ करोड की लगाते से डेढ़ किलो मीटर तक किया जायेगा। इस मौकेपर महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, प्रमोद पाल बघेल, राधाकिशन वर्मा, पार्षद हरिओम वर्मा, राकेश यादव, गुडिया गुलशन खॅान, प्रमोद राजौरिया, पार्षद पति सुनील मिश्रा, रविन्द्र शर्मा ढपली, सुनील शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, आदि सैकडों लोग थे।