Wednesday, April 23, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शिकोहाबाद पालिका को प्रदेश में मिला तीसरा स्थान

शिकोहाबाद पालिका को प्रदेश में मिला तीसरा स्थान

शिकोहाबाद। भारत सरकार द्वारा पूरे देश की नगर निगम एवं नगर पालिकाओं का स्वच्छ सर्वेक्षण कराया था। शिकोहाबाद नगर पालिका को रेकिंग में अब्बल स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि नगर पालिकाओं में प्रदेश में तीसरा और सभी पालिका एवं नगर निगमों की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में दसवां स्थान पाया। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर 95स्थान मिला है, जबकि 2018 में 29वां स्थान प्राप्त हुआ था। इस सम्मान में नगर पालिका के साथ नगरवासियों का भी सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम ने इस सफलता के लिए नगर की जनता को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।
भारत सरकार ने स्वच्छता मिशन के तहत पूरे देश में स्वच्छता सर्वेक्षण कराया था। इसके लिए विभिन्न मानकों को तय किए गए थे। जिसकी स्वच्छता कमेटी ने विभिन्न मानकों पर निरीक्षण कर केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। सभी रिपोर्टों के आने के बाद इसका मूल्यांकन किया गया, जो परिणाम आया उसमें शिकोहाबाद नगर पालिका को पूरे प्रदेश में तीसरा और राष्ट्रीय स्तर में 95 वां स्थान मिला है। पालिका को मिले इस सम्मान में शिकोहाबाद के निवासियों से लेकर इस पूरे अभियान में जुटीं नगर पालिका की अध्यक्षा मुमताज बेगम, ईओ अवधेश कुमार, सभासद, पालिका के अधिकारी और कर्मचारी, मीडिया बंधुओं, सामाजिक संगठन, एनजीओ, विद्यालयों के स्टाफ, छात्र-छात्राओं का सहयोग रहा है। पालिकाध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इसका पूरा श्रेय स्वच्छता अभियान में जिलाधिकारी की सकारात्मक भूमिका, कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन को भी जाता है। अधिशाषी अधिकारी अवधेश कुमार यादव और पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम ने प्रदेश स्तर पर पालिकाओं में तीसरा स्थान प्राप्त करने के लिए सभी के सहयोग का धन्यवाद दिया है।