Sunday, June 8, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पं0 हर्ष कुमार तिवारी की पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण किया

पं0 हर्ष कुमार तिवारी की पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण किया

फिरोजाबाद। पं0 हर्ष कुमार तिवारी की पुण्यतिथि पर बुधवार को पं0 हर्ष तिवारी मंच ने यमुना किनारे स्थित महादेव मंदिर हनुमान टीला पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड के बाद प्रसाद वितरण किया गया। पं0 हर्ष कुमार तिवारी की पुण्यतिथि पर हनुमान टीला मंदिर पर परिवारीजनों ने वृक्षारोपण किया। मंच के सदस्यों ने पं0 हर्ष कुमार तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रशांत तिवारी, हरिशंकर तिवारी, अश्रु शर्मा, अशोक शर्मा, हर्षित तिवारी, केशव तिवारी, राघव तिवारी, शिवांश तिवारी, अनु शर्मा, सर्वेश शर्मा, पंडित अजय शास्त्री, पंकज शर्मा भूतनाथ बाबा, राकेश तिवारी, राजनारायण मुन्ना, सुभाष यादव, मुन्नालाल यादव, अमित उपाध्याय, उमाशंकर मिश्रा, रामनिवास यादव, गुलाम जिलानी, महेश उपाध्याय, पप्पू, पीके पाराशर, भारत भूषण पाराशर, विवेक तिवारी कन्हैया, राजकुमार यादव गुड्डा आदि मौजूद रहे।