Wednesday, April 23, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए गोपाल सिंह आर्य

भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए गोपाल सिंह आर्य

शिकोहाबाद। भूमि विकास बैंक शिकोहाबाद के अध्यक्ष एवं सहकारी समितियों के निर्वाचन प्रक्रिया के तहत शुक्रवार शाम को दो नामांकन पत्र वापस होने के बाद भाजपा के प्रत्याशी को अध्यक्ष पद का निर्विरोध प्रत्याशी चुना गया है।
भूमि विकास बैंक के निर्वाचन प्रक्रिया में प्रसपा के विजय प्रताप उर्फ छोटू, बलबीर सिंह और भाजपा के गोपाल सिंह सहित तीन प्रत्याशियों ने अपने पर्चा भरें थे। शुक्रवार शाम को छोटू यादव और बलबीर सिंह ने अपना पर्चा वापस ले लिया। जिसके बाद शनिवार दोपहर को भाजपा के प्रत्याशी गोपाल सिंह आर्य को निर्विरोध प्रत्याशी घोषित किया गया। गोपाल सिंह के निर्विरोध चुनने के बाद समर्थको में खुशी कि लहर दौड गयी। भाजपा के कार्यकर्ताओं मे अध्यक्ष का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा पिछडा वर्ग मोचा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा रामकैलाश यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र सिह लोधी ने कहा कि अध्यक्ष पद पर चुने जाने से वह जनता के हित के लिए काम करेगे। वह लोगों की दिक्कतों को दूर करने का काम करेगें। स्वागत करने वालो में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रामकैलाश यादव, जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह लोधी, रमाशंकर गुप्ता,दिनेश चन्द्र राठौर, सुभाष गुप्ता, अजीत कुमार गुप्ता, विक्रम सिंह, राजेन्द्र सिंह, धर्मपाल सिंह, विवेक चडडा सहित कई कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर वितरण किया। इस सम्बंध में तसीलदार सत्यप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार शाम को दो प्रत्याशियो ने अपने पर्चे वापस ले लिये थे। जिसके बाद भाजपा के गोपाल सिंह को निर्विरोध चुना गया है।