Tuesday, April 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर निगम के सामने खाली प्लाट को लेकर हंगामा

नगर निगम के सामने खाली प्लाट को लेकर हंगामा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के नगर निगम के समाने खाली पड़े प्लाट को लेकर हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षो की बात सुनने के बाद मामले को शान्त कराया गया। पुलिस उक्त मामले में जांच कर रही है। थाना दक्षिण क्षेत्र नगर निगम के सामने एक प्लाट काफी समय से खाली पड़ा है। जिस पर कुछ लोग मुर्गा बिक्री केन्द बना रखा था। जिसको विगत कुछ दिन पूर्व अवैध कट्टी घर की सूचना पर खाली करा दिया गया। जिस पर अपनी जमीन की बात कहते हुए मनोज अग्रवाल द्वारा निर्माण कार्य कराना शुरू कर दिया। जिसको लेकर विशेष समुदाय के कुछ लोगा मौके पर एकत्रित हो गये। जिसमें मुजफअली ,इमरान नामक लोग कुछ लोगों के लेकर अवैध कब्जा की बात कहते हुए हंगामा करने लगे। उसी दौरान घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शान्त कराने के बाद दोनो ही पक्ष से जमीन के कागजों को नगर मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत करने की बात कहते हुए मामले को आगे के टाल दिया गया। पुलिस ने घटना को गम्भीरता से लेने की बात कहते हुए जांच शुरू कर दी।