Wednesday, April 23, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भारतीय जीवन बीमा निगम की 64 वीं वर्षगांठ पर अभिकर्ताओं को किया सम्मानित

भारतीय जीवन बीमा निगम की 64 वीं वर्षगांठ पर अभिकर्ताओं को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। भारतीय जीवन बीमा निगम की फिरोजाबाद की शाखा सुहाग नगर में 64 वीं वर्ष गांठ के उपलक्ष में अभिकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक मयंक श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक ने सभी अभिकर्ता भाईयो को तिलक लगाकर और भगवा पट्टा पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सह शाखा प्रबंधक मयंक भटनागर ने किया। इस दौरान अपूर्व शर्मा, अभिकर्ता सतीश चन्द्र गोला (राजा भईया), संजय पाठक, रवि शंकर, ललित कुमार, नव रतन प्रजापति, सुनीता जैन, योगेश कुमार, राजेन्द्र कुमार, राकेश कुमार कुशवाह, विनोद कुमार वघेल, सुरेश त्यागी, अर्जुन सिंह राठौर, राहुल कुमार, सर्वेश सविता, रघुराज सिंह, डा राजेन्द्र कुलश्रेष्ठ, राम कुमार आदि मौजूद रहे।