Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपा के लोग कर रहे बदनाम करने का प्रयास-मुकेश वर्मा

सपा के लोग कर रहे बदनाम करने का प्रयास-मुकेश वर्मा

2017.04.03 11 ravijansaamnaफिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भाजपा के शिकोहाबाद विधायक डा. मुकेश वर्मा ने अपने जारी बयान में कहा है कि पुराना पारिवारिक झगड़ा था। जिसे सपा के लोगों ने हवा देकर उन्हें बदनाम करने का असफल प्रयास किया है। उनके खिलाफ कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व भी इसी तरह से उनके विरूद्ध षडयंत्र अल्ट्रासाउंड मशीन के विषय मे रचा गया था। इसकी भी उनके खिलाफ कोई रिपोर्ट नहीं थी। केवल मीडिया में हाईलाइट किया गया था। शिकोहाबाद विधानसभा सीट को समाजवादी पार्टी अपनी प्रतिष्ठा पूर्ण सीट मानती है। जिससे सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव एमएलए रह चुके है। सपा की ऐसी वीआईपी सीट पर उन्होंने भाजपा के सिपाही के रूप में पटखनी देकर सीट भाजपा की झोली में डाल दी है। इस हार को सपा के लोग पचा नहीं पा रहे हैं और येन-केन प्रकारेण उनके व्यक्तित्व हनन की साजिश कर रहे हैं। लेकिन वे ऐसी साजिशों से डरने वाले नहीं हैं। साजिशकर्ताओं का जमकर मुकाबला करेंगे तथा शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिये निरन्तर काम करते रहेंगे।