Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनता दरबार लगाकर विधायक ने सुनीं समस्यायें

जनता दरबार लगाकर विधायक ने सुनीं समस्यायें

2017.04.04 04 ravijansaamnaअधिकारी मानसिकता में पारदर्शिता लायें-माहौर
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भाजपा के सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने आज अपने आवास कृष्णा नगर पर जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनकर अधिकारियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिये। सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने अपने आवास पर जनता की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुना व उन समस्याओं को दूर कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। अधिकतर समस्या विद्युत विभाग, पुलिस विभाग, सडकों आदि से सम्बंधित समस्या थीं। इन समस्याओं के निदान हेतु सम्बंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर जल्द समाधान कराने के निर्देश दिये। इस दौरान सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने कहा कि मैं जनता की सेवा के लिए ही विधायक बना हूं एवं उचित व जायज कार्यों के लिए हर समय सेवा हेतु तत्पर रहूंगा। बिना किसी भेदभाव के सभी के जायज कार्यो में अपेक्षित सहयोग प्रदान करूंगा। उन्होंने कहा कि जिले के आला अधिकारी अपनी मानसिकता में अविलम्ब पारदर्शिता ले आवें और जनता की मनोभाव से सेवा करें व भाजपा के कार्यकर्ताओं की बात गम्भीरता से सुनें व सम्मान दें अन्यथा अधिकारियों को जनसेवा से विपरीत होने पर उसके परिणाम भुगतने होंगे। विधायक के साथ इस दौरान सहयोग में मुकेश कौशिक, आचार्य महेन्द्र सिंह, बौ. ब्रजलाल, राकेश शर्मा अनाडी, विधायक प्रवक्ता मोहन पंडित, सुनीत आर्य, गौरव सिंह प्रधान, कृष्णा ठाकुर, कप्तान सिंह ठैंनुआ, रामकुमार वर्मा, दिनेश शर्मा, श्याम अग्रवाल आदि थे।