Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » केन्द्र सरकार व ट्रांसपोर्ट नेताओं में वार्ता के बाद हड़ताल वापस

केन्द्र सरकार व ट्रांसपोर्ट नेताओं में वार्ता के बाद हड़ताल वापस

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। केन्द्र सरकार द्वारा ट्रांसपोर्ट व्यापारियों पर जीएसटी लगाने व बीमा दरें बढाने के विरोध में ट्रांसपोर्ट व्यापारियों की 8 अप्रैल की आधी रात से प्रस्तावित चक्का जाम हडताल को वार्ता के बाद ट्रांसपोर्ट व्यापारियों ने वापस ले लिया है। उ.प्र. ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष रवेन्द्र सिंह सिकरवार व युवा जिलाध्यक्ष विनीत शर्मा बंशी पंडित ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि केन्द्र सरकार द्वारा अनावश्यक रूप से बीमा दरें बढाने व जीएसटी में शामिल करने तथा नये-नये सख्त कानून बनाने पर आॅल इण्डिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस द्वारा 8 अप्रैल की आधी रात से चक्का जाम हडताल की तैयारी थी लेकिन केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.के. मित्तल व कुलरतन अग्रवाल को वार्ता हेतु बुला लिया। उन्होंने बताया कि वार्ता में जो थर्ड पार्टी बीमा 50 प्रतिशत कर दिया था उसे अब 27 प्रतिशत कर दिया है तथा यह भी तय हुआ कि आईआरडीए और केन्द्र सरकार ने यह सहमति दी कि इस संदर्भ में जो भी वार्तालाप होगी उसमें आॅल इण्डिया मोटर ट्रांसपोर्ट के जांच पदाधिकारी शामिल रहेंगे और और साथ ही निर्णय लेंगे। उन्होंने वार्ता के बाद हड़ताल वापस ले ली है।