Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हिन्दुओं पर लाठी चार्ज विरोध में ममता बनर्जी का पुतला फूंका

हिन्दुओं पर लाठी चार्ज विरोध में ममता बनर्जी का पुतला फूंका

2017.04.12 07 ravijansaamnaहाथरस, नीरज चक्रपाणि। कल पश्चिम बंगाल के वीर भूमि जिले में हनुमान जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाल रहे हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज के विरोध में आज हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सडकों पर उतर कर लाठी चार्ज का विरोध किया और ममता बनर्जी का पुतला फूंका। आज प्रातः मण्डी समिति पर हि.जा.म. के दर्जनों कार्यकर्ता एकत्रित हुए और ममता बनर्जी मुर्दाबाद के नारे लगाये। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए हि.जा.म. के प्रदेश मंत्री अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिन्दुओं की स्थिति पाकिस्तान जैसी हो गई है। वहां ममता बनर्जी एक सम्प्रदाय विशेष को खुश करने के लिये हिन्दुओं पर लाठी चार्ज करा रही है। प. बंगाल में आयेदिन हिन्दुओं पर अत्याचार की घटना हो रही है। हि.जा.म. के जिलाध्यक्ष मनोज उपाध्याय ने कहा कि प. बंगाल सरकार को राष्ट्रपति द्वारा तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिये और वहां राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिये। युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष शुभम गोस्वामी ने कहा कि प. बंगाल में हि.जा.म. के कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगी इसके विरूद्ध हम सडकों पर संघर्ष करेंगे। वीरांगना वाहिनी की जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा ने कहा कि प. बंगाल में जब से ममता बनर्जी की सरकार बनी है तब से दर्जनों बार पुलिस प्रशासन द्वारा हिन्दुओं पर अत्याचार की घटना घटित हो चुकी है। इस अवसर पर हिन्दू जागरण मंच के जिला महामंत्री संजय सिन्हा, जिला सम्पर्क प्रमुख देवेन्द्र सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र प्रेमी, पूरन पहलवान, अवधेश श्रोती, प्रवीन शर्मा, महेश शर्मा, ललित कुमार, विनोद दिवाकर, मोनू गोस्वामी, नितिन भारद्वाज, नरेश वाष्र्णेय, अनिल पंडित, शिवशंकर गुलाठी, जोगेन्द्र कुमार, संतोष देव शर्मा, ओमप्रकाश प्रधान, गिरीश चैधरी, गोपाल लाला, जयसिंह, धर्मेन्द्र माहौर, गोविन्दा पहलवान, शैलेन्द्र पचैरी, मुकेश बंसल आदि लोग उपस्थित थे।