Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आग ने तीन स्थानों पर बरपाया कहर

आग ने तीन स्थानों पर बरपाया कहर

2017.04.12 09 ravijansaamnaकानपुर/घाटमपुर, शीराजी। भीषण गर्मी के बीच आग ने आज भी अपना कहर क्षेत्र में बरपाया, जिससे प्रभावित किसानो के यहाॅ मातम छा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पतारा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पड़रीलालपुर निवासी भगवानदीन के पुत्र गुलाब सिंह के खेतों में आज दोपहर विद्युत चिंगारी गिरने से करीब डेढ़ बीघा फसल जलकर बर्बाद हो गई। ग्राम पतारा निवासी गंगा देई पत्नी ननकू के खेत में आग लगने से करीब दो बीघा गेहूं की फसल जल कर भषम हो गई ग्राम मखौली निवासी परम प्रकाश के पुत्र भानू कुमार के खेतों में लगी आग से करीब ढाई बीघा फसल जल कर नष्ट हो गई। तहसीलदार संजीव कुमार के निर्देश पर पहुॅचे स्थानीय लेखपाल ने आग से बर्बाद फसलो का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों को प्रशासन की ओर से मिलने वाली सहायता की कार्यवाही शुरू कर दी।