Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अम्बेडकर जयंती पर भाजपा करा रही समरसता भोज

अम्बेडकर जयंती पर भाजपा करा रही समरसता भोज

2017.04.13 01 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर (दक्षिण) की जिला इकाई अध्यक्ष अनीता गुप्ता ने बताया कि कल 14 अप्रैल 2017 को बाबा भीमराव अम्बेडकर के जयंती के अवसर पर जिले के सभी 9 मंडलों में उपलब्ध दलित बस्तियों में सुबह 8 बजे प्रभात फेरी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इकटठे होकर करेंगे। उसके उपरान्त अम्बेडकर जी की प्रतिमाओं पर साफ-सफाई करके माल्यार्पण कार्यक्रम किये जायेंगे। इन्हीं बस्तियों में विभिन्न स्थानों पर समरसता भोज कार्यक्रम करने की व्यवस्थाये मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा की गयी है। बस्तियों में रहने वाली जनता के साथ बैठकर भोजन किया जायेगा। भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन से सम्बन्धित जो कार्य भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर अम्बेडकर जी के मूल निवास स्थल महू (म.प्र.) का विकास करके संग्रहालय का रूप दिया गया हैं उसी प्रकार इंग्लैण्ड में अम्बेडकरजी के शिक्षा के दौरान जिस निवास पर रहे थे। उस स्थल का भी सम्पूर्ण विकास भारत सरकार ने कराया है। जो आज से पहले किसी सरकार ने नही कराया है। यह सारी बातें आम जनता को जानकारी देने के लिए विस्तार से बताने के लिए जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता ने भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों को अलग-अलग मण्डलों में मुख्य वक्ता के रूप में भेजा है। बर्रा मण्डल में मुख्य वक्ता प्रकाश पाल, किदवई नगर मण्डल में रवीसतीजा, देवेशकोरी, श्याम नगर मण्डल में संजय कटियार, हरजेन्दर नगर मण्डल में ब्रजेश तिवारी, निराला नगर मण्डल में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद शुक्ला, बाबू पुरवा मण्डल में कौशल किशोर दीक्षित आदि को भेजा गया है। यह सभी पदाधिकारी बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन परिचय को और उनके किये गये कार्यों को जनता के बीच रखेंगे।