Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कानपुर देहात के आर्मी भर्ती रैली का कार्यक्रम 21 व 22 अप्रैल को

कानपुर देहात के आर्मी भर्ती रैली का कार्यक्रम 21 व 22 अप्रैल को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कानपुर नगर में सेना भर्ती मेला 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक सिविल एयरोड्रम कानपुर नगर कैण्ट में आर्मी भर्ती आयोजित की जा रही है। आर्मी भर्ती रैली में कानपुर देहात का कार्यक्रम जिसका आयोजन 21 अप्रैल को सिकन्दरा व अकबरपुर तहसील के 6458 अभ्यर्थी भाग लेंगे। इसी प्रकार 22 अप्रैल को रसूलाबाद, डेरापुर, भोगनीपुर तहसीलों के 6336 अभ्यार्थी का भाग लेना है। यह जानकारी जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह ने देते हुए बताया कि भर्ती हेतु भाग लेने आए अभ्यर्थियों को 21 व 22 अप्रैल को प्रातः 3 बजे से 9 बजे के बीच टोकन मिलेगा और भर्ती में भाग लेने के लिए आने वाले किसी भी अभ्यर्थी को टोकन से वंचित नही किया जायेगा। अभ्यर्थी किसी भी प्रकार के भ्रम में न रहे समय वे कार्यक्रम का विशेष ध्यान रखे। भर्ती में कैटागिरी सोल जीडी, सोल क्लर्क, एसकेटी, सोल टेक, सोल, एनए और सोल टीडीएन आदि रखी गयी है।