रसूलाबाद/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले भर में महिला शशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी को देखते हुए एसआई राजीव कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में जगह जगह बैठक कर महिलाओं को नारी शशक्तिकरण लैंगिक समानता महिलाओं को उनके कर्तव्य अधिकारों व कानून के प्रति सजगता को लेकर पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है।
जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के नयापुरवा गांव में महिला सशक्तिकरण के अभियान के तहत महिला एसआई मोनू शाक्य ने महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया किसी भी हाल में डरने की जरूरत नहीं है। शासन द्वारा 1076 चलाया जा रहा है कठिन समस्या आने पर उसका उपयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा थाना मुख्यालयों पर महिला हेल्प डेस्क खोली जा चुकी है और अब तहसील मुख्यालय पर भी महिला हेल्प डेस्क खोली जा रही है। इस महिला हेल्प डेस्क खुलने का सीधा लाभ परेशान और पीड़ित महिलाओं को मिलेगा।
कोतवाल शशिभूषण ने बताया कि प्रदेश भर में 13 अक्टूबर से महिला सशक्तिकरण को लेकर ऑपरेशन आवाज का आगाज पुलिस की ओर से चलाया जा रहा है जो 12 नवंबर 2020 तक चलेगा। इस मौके पर महिला कांस्टेबल सिन्दू, सुनैना पाल, कांस्टेबल जॉनी कुमार, सोनू देशवाल सहित ग्राम की महिलाएं उपस्थित रही।