Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » क्षेत्र में धूमधाम से मना डा0 अम्बेडकर जन्म दिवस

क्षेत्र में धूमधाम से मना डा0 अम्बेडकर जन्म दिवस

2017.04.14 14 ravijansaamnaबिना सामाजिक स्वतन्त्रता के कानून का औचित्य नहीं
कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डा0 भीमराव अम्बेदकर का जन्मदिवस क्षेत्र में धूम-धाम से मनाया गया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद कार्यालय में अधिशासी अधिकारी विमला पति कटियार ने डा0 भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए बताया कि भारत की राजनीति और सामाजिक व्यवस्था पर गहराई से समझ रखने वाले डा0 अम्बेदकर का मानना था कि जब तक आप सामाजिक स्वतन्त्रता हासिल नहीं कर लेते तब तक आपको कानून चाहे जो स्वतन्त्र.ता दे वह आपके किसी काम की नहीं है। स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में अम्बेदकर जयन्ती हर्षोल्लास से मनाई गई कार्यक्रम में मुख्य रूप् से उपस्थित पूर्व प्रत्याशी नन्दराम सोनकर ने डा0 भीमराव द्वारा देशहित में किये गये त्याग बलिदान की चर्चा की और कहा कि इनकी नीतियों व सिद्धांतों की झलक कांगे्रस के सिद्धांतों में भी दिखती है। बैठक में महेश श्रीवास्तव इखलाक राम आसरे आशिक मन्सूरी लक्ष्मीशंकर डा0 जफरूद्दीन आदि लोगों ने भी विचार व्यक्त किये। भाजपा कार्यालय में भी डा0 अम्बेदकर के चित्र पर माल्यापर्ण कर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये।