हाथरस, जन सामना। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आशीर्वाद एवं निर्देश पर नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री डौली माहौर को भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय कमेटी में क्षेत्रीय मंत्री मनोनीत किया गया है|माहौर के क्षेत्रीय मंत्री बनने से उनके तमाम समर्थकों, शुभचिंतकों में भारी हर्ष की लहर दौड़ गई है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आशीर्वाद एवं निर्देश पर भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी द्वारा अपनी क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यकारिणी घोषित की गई है| इस कार्यकारिणी में हाथरस जनपद से पूर्व पालिकाध्यक्ष बनीं डौली माहौर को क्षेत्रीय मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है| माहौर के क्षेत्रीय मंत्री बनने की खबर से उनके समर्थकों शुभचिंतकों में जहां भारी हर्ष की लहर दौड़ गई। वहीं नव मनोनीत क्षेत्रीय मंत्री डौली माहौर ने क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के आवास कासगंज पहुंचकर उनका जहां स्वागत किया। वहीं उन्हें क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपने पर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा अनुसूचित मोर्चा के बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष बासुदेव माहौर एडवोकेट, भाजपा नेता अमित भौतिका भी थे। ब्रज क्षेत्र की नव मनोनीत क्षेत्रीय मंत्री डौली माहौर ने नए दायित्व मिलने पर कहा है कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसको वह पूरी निष्ठा व लगन ईमानदारी से निभाएंगी और पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए उनके साथ हर समय कार्य करने के लिए तत्पर रहेंगी और पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए जी जान से कार्य करेंगी। उन्होंने नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।