Saturday, May 3, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विकास में लापरवाही नहीं बरती जायेगी-विनोद

विकास में लापरवाही नहीं बरती जायेगी-विनोद

सिकन्द्राराऊ/ हाथरस, जन सामना। क्षेत्र के गांव गिनोली किशनपुर में  परशुराम सेना द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय का स्मृति चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया।  जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र के विकास हेतु कोई प्रस्ताव होगा तो विकास कार्य में कतई कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। सजल पंडित ने कहा कि ब्राह्मण समाज के किसी भी व्यक्ति का सुख या दुख समाज का दुख होगा। इस मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सुभाष चंद्र शर्मा, शीलेन्द्र शर्मा, चेतन पंडित, आशीष उपाध्याय, मयंक उपाध्याय, निखिलवर्ती पाठक, देवदत्त पंडित, मोहित उपाध्याय, देव शर्मा, हर्षित शर्मा, शिवम शर्मा, अनन्त देव चतुर्वेदी, दीपांशु पंडित आदि मौजूद थे।