Wednesday, May 14, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दिन में लोगों का घर से निकलना हुआ मुहाल

दिन में लोगों का घर से निकलना हुआ मुहाल

2017.04.19 10 ravijansaamna
धूप में मुॅह ढ़क कर जाती युवतियां

दिनोंदिन बढ रही सूर्य की तपिस
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सुहाग नगरी में गर्मी के कारण लोगों का घर से निकलना दुश्वार हो गया। सुबह से ही सूर्य देव निकलते ही तापमान बढ़ने लगता है। आज का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुॅच गया। दिनों-दिन गर्मी बढने के साथ लोगों को घर से निकलने मे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। सुबह से लोग अपने घरो से चेहरा ढ़ककर निकलते है। स्कूली बच्चों को भी काफी परेशानी हो रही है। छोटे-छोटे बच्चें स्कूल की छूट्टी होने के बाद तेज धूप मे अपने घर जाते है। बच्चे घर जाते समय पसीने तर-वितर हो जाते है। सुबह 11 बजे से ही सड़को पर सन्नाटा दिखने लगता है। वहीं बाजरों में ग्राहक नहीं आते है। दुकानदार हाथ-हाथ धड़े बैठे रहते है। शहर की सड़को पर दिन में खाली नजर आती है।