Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मुरारीलाल शिक्षण संस्थान में जल संरक्षण पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुरारीलाल शिक्षण संस्थान में जल संरक्षण पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

2017.04.19 11 ravijansaamnaपोस्टरों पर उकेरे जल संरक्षण के उपाय
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। पं. मुरारी लाल शिक्षण संस्थान में जल ही जीवन पर आधारित एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन आज किया गया। प्रतियोगिता दो वर्गो में आयोजित की गई। पं. मुरारी लाल इण्टर कालेज में जल ही जीवन को लेकर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सीनियर और जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उददेश्य जल संरक्षण के उपाय के बारे में पोस्टर के माध्यम से संदेश देना था। छात्र-छात्राओं ने अपने पोस्टर के माध्यम से अलग-अलग डिजायन बनाये। इस अवसर काॅलेज प्रबंधक मनोज गर्ग ने बताया कि समय-समय ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ता है। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार के कम्पटीशन कोई भी परेशानी नही होती। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों के अंदर ज्वलंत विषयों पर अपने विचारों को व्यक्त करने में भी सहायता मिलती है। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को काॅलेज प्रबंधक और विषय अध्यापकों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया।