Tuesday, April 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जहरखुरानी कर तीन लोगों को लूटा

जहरखुरानी कर तीन लोगों को लूटा

अचेत होने पर अस्पताल में कराया भर्ती
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना टूण्डला थाना क्षेत्रांर्गत जहरखुरानों ने तीन लोगों को अपना शिकार बना लिया। तीनों लोग अचेतावस्था में हाईवे पर पड़े मिले। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक व्यक्ति को समाचार लिखे जाने तक होश नहीं आया था। टूण्डला क्षेत्र के हाईवे पर आज सुबह तीन लोगों को अलग-अलग स्थानों पर अचेत हालत में पडा देख कर मौके पर लोगों का हुजूम लग गया। जानकारी होने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। थाना पुलिस अचेतावस्था में मिले लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई।पुलिस सूत्रों की माने तो होश में आने पर पीडितों ने अपने नाम फर्रूखाबाद के राजेपुर निवासी अनेकपाल पुत्र राजाराम और अनिल पुत्र महेश्वर बताए। उपचार के दौरान होश में नहीं आने के कारण एक व्यक्ति का नाम व पता नहीं चल सका। जानकारी के मुताबिक दोनों लोग पुणे में रहकर मजदूरी करते थे। जहां से वह अपने घर जा रहे थे। जिनको रास्ते में जहरखुरानी का शिकार बना कर लूट लिया गया।