Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस कप्तान ने किया निरीक्षण

पुलिस कप्तान ने किया निरीक्षण

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। पुलिस कप्तान घुले सुशील चन्द्रभान द्वारा आज थाना मुरसान का औचक निरीक्षण किया गया जिससे पूरे थाने में हड़कम्प मच गया। पुलिस कप्तान घुले सुशील चन्द्रभान द्वारा थाना मुरसान में अचानक पहुंचकर उन्होंने थाने का बारीकी से निरीक्षण किया और हवालात, अभिलेखों का रख रखाव, हाजिरी रजिस्टर, अपराधियों की गिरफ्तारी आदि का लेखा जोखा देखा तथा पुलिस कप्तान के थाने पहुंचने से पहले महिलाओं की समस्या समाधान हेतु महिला हेल्प डेस्क भी लगी मिली। पुलिस कप्तान ने थाना परिसर का पूरी तरह से निरीक्षण कर कन्डम वाहनों की नीलामी के निर्देश दिये।