Saturday, March 29, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मुख्य चौराहे पर मछलियों की लूट पुलिस कर्मी भी शामिल

मुख्य चौराहे पर मछलियों की लूट पुलिस कर्मी भी शामिल

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। आज दोपहर मुख्य चौराहे पर ट्रक से गिरी मछलियों को लूटने के लिये अफरा तफरी मच गई। चैराहे पर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी भी मछलियां लूट कर भाग निकले। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर में इटावा से फतेहपुर की ओर जा रहे दस टायरा ट्रक ने मुख्य चौराहे पर अचानक ब्रेक मार दिया। जिससे करीब दो किलो वजन की दर्जनों मछलियां उछल कर सड़क पर गिरकर तड़पने लगीं, माॅसबन्दी झेल रहे नागरिक जिन्दा मछलियां देख कर टूट पड़े। भीड़ को नियंत्रित करने दौड़े पुलिस कर्मी भी मछलियां उठा कर भाग निकले, करीब पन्द्रह मिनट चले कार्यक्रम का लोगों ने खूब मजा लिया।