Thursday, April 17, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एनएसयूआई महासचिव का जोरदार स्वागत

एनएसयूआई महासचिव का जोरदार स्वागत

हाथरस। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई की उत्तर प्रदेश इकाई के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव चुने जाने पर आदित्य शर्मा को किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद उपाध्याय नंदा व युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मथुरा प्रसाद ने फूल माला पहनाकर जोशीला स्वागत किया। किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद उपाध्याय नंदा ने कहा कि एनएसयूआई कांग्रेस की रीढ़ है। मैं प्रियंका गांधी और एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा का दिल से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने प्रदेश की कमेटी में हाथरस को प्रतिनिधित्व दिया। आदित्य शर्मा युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस के लिए समर्पित कार्यकर्ता हैं। जो कि छात्र और कांग्रेस के हित में कार्य करते रहते हैं।
युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मथुरा प्रसाद ने कहा कि आदित्य शर्मा के साथ मिलकर कांग्रेस को मजबूत करने में इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करूंगा व छात्रों की किसी समस्या के लिए इनके साथ रहूंगा। इस मौके पर हेमंत चैहान, मनीष कुशवाहा, उदय राज उपाध्याय, लोकेश शर्मा, रोहित शर्मा, हेमू कौशिक, विशाल कौशिक, विवेक उपाध्याय, अंशू उपाध्याय आदि मौजूद थे।