Saturday, April 26, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार »  40 लाख के रूपए से बनेगी गलियां

 40 लाख के रूपए से बनेगी गलियां

फिरोजाबाद। शहर में बहुमुखी विकास कार्य कराए जाने को लेकर सदर विधायक प्रयासरत रहते है। इसी के तहत मोहल्ला आजाद नगर एवं विजय नगर छारबाग में लगभग 40 लाख के सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। सदर विधायक मनीष असीजा ने मोहल्ला आजाद नगर में पर्वत सिंह शंखवार की आसपास की गलियों के निर्माण हेतु एवं विजय नगर छारबाग में सड़क निर्माण हेतु भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। यह निर्माण कार्य लगभग 40 लाख रूपए की धनराशि से कराया जाएगा। सदर विधायक ने बताया कि आजाद नगर की गलियां करीब 18 पूर्व की बनी थी। सीवर व पाइप लाइन डालने के कारण पूरा क्षेत्र छतिग्रस्त और टूट फूट गया था एवं विजय नगर की कच्ची गालियां थी अब इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रिय निवासियों को बहुत राहत मिलेगी। इस दौरान भाजपा के स्थानीय पार्षद संजय राठौर, विद्याराम शंखवार, मंडल अध्यक्ष उदय गुप्ता, सुनील शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, पंकज अग्रवाल, भगवान सिंह झा, किशन गोपाल शंखवार, विनोद शंखवार, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।