Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विद्युत समस्याओं का निराकरण आपके द्वार

विद्युत समस्याओं का निराकरण आपके द्वार

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। विद्युत उपभोक्ता जो विद्युत समस्याओं से पीड़ित है उनके समस्याओं के निस्तारण/निराकरण के लिए सरकार द्वारा न्याय आपके द्वार कैंप का आयोजन करवा रही है। इसी संदर्भ में विस्तृत जानकारी अधिशाषी अभियंता विद्युत से प्राप्त की जा सकती है। विद्युत वितरण खंड ग्रोथ सेंटर पुखरायां गजनेर रोड पर भी विद्युत कैंप में तमाम लोगों ने अपनी समस्याओं का निराकरण हेतु लिखा है। इसके अलावा 17 मई को विद्युत वितरण खंड चैबेपुर कानपुर नगर में 17 मई को दिन के 11 बजे से कैंप का आयोजन किया गया है। यह जानकारी विद्युत उपभोक्ता व्याथा निवारण के अध्यक्ष द्वारा दी गयी है।