Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तमंचे के बल पर महिला से दुराचार का प्रयास

तमंचे के बल पर महिला से दुराचार का प्रयास

सासनी, जन सामना संवाददाता। आगरा अलीगढ़ राजमार्ग स्थित जैन पेट्रोल पंप के निकट एक युवक द्वारा तमंचे के बल पर महिला से दुराचार का प्रयास किया। जो महिला के पति के आ जाने पर विफल हो गया। पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट कोतवाली में हरिया नगला के एक व्यक्ति के खिलाफ की है। बुधवार को प्रेषित शिकायत में जैन पेट्रोल पंप के निकट रहने वाली करन सिंह की पत्नी सुनीता ने कहा है कि उसका नलकूप गांव नगला हरिया के निकट है, उसका पति विकलांग है। पीड़िता ने कहा है कि वह मंगलवार की देर शाम अपने घर अकेली आ रही थी। तभी गांव के दो नामजदों में से एक ने उसका हाथ पकड लिया और तमंचा निकालकर धमकाने लगा कि शीघ्र ही उसकी बात मान ले वर्ना वह तमंचे से गोली मार देगा। नामजद ने पीडिता को गाल पर दांत से काट लिया इस पर पीडिता की चीख निकल गई। उधर पीड़िता का पति खेतों की ओर जा रहा था। वह मौके पर पहुंच गया। पति को आता देख नामजद भाग जाने में कामयाब हो गया। भागते वक्त नामजद जान से मारने की धमकी देत गये। पीड़िता ने गांव नगला हरिया के दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।