Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अभाविप ने मनाया स्त्री शक्ति दिवस

अभाविप ने मनाया स्त्री शक्ति दिवस

हाथरस। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एम. एल. डी. वी. इंटर कॉलेज में संगोष्ठी आयोजित कर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नीरू गुप्ता तथा मुख्य वक्ता अभाविप के मथुरा विभाग के विभाग प्रमुख वरुण अग्रवाल थे। कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ रानी लक्ष्मीबाई, स्वामी विवेकानंद व माँ सरस्वती के छविचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर हुआ।
मुख्य वक्ता वरुण अग्रवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिदृश्य में छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई की जीवनी पढ़नी चाहिए। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में रानी लक्ष्मीबाई का अहम योगदान रहा है। रानी लक्ष्मीबाई ने आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों को लोहे के चने चबवा दिए, जिस कारण फिरंगियों को भारत छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। आज हमें ऐसे महापुरुषों के पदचिह्नों पर चलकर उनके मार्ग को जरूरत पड़ने पर अपनाना पड़ेगा। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई वह भारतीय वीरांगना थीं, जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए रण भूमि में हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। मुख्य अतिथि नीरू गुप्ता ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने सात दिन तक वीरतापूर्वक झांसी की सुरक्षा की और अपनी छोटी सी सशस्त्र सेना से अंग्रेजों का बड़ी बहादुरी से मुकाबला किया। रानी ने डटकर शत्रु का सामना किया और युद्ध में अपनी वीरता का परिचय दिया। जिला सह संयोजिका जयललिता कुशवाहा ने छात्र एवं छात्राओं को रानी लक्ष्मी बाई के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। रानी लक्ष्मी बाई की जयन्ती (स्त्री शक्ति दिवस) के अवसर पर सरस्वती डिग्री कॉलेज की अभाविप कॉलेज इकाई की भी घोषणा की गई। कॉलेज इकाई की अध्यक्ष वंदना गौतम, कॉलेज उपाध्यक्ष चंद्रिका, कॉलेज मंत्री अनामिका दीक्षित तथा सोनम को कॉलेज सह मंत्री बनाया गया। दायित्वों की घोषणा विभाग प्रमुख वरुण अग्रवाल ने की। अतिथियों ने सभी नवनियुक्त कॉलेज इकाई कार्यकारिणी को माला पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन ब्रज प्रान्त के प्रांत सह सोशल मीडिया संयोजक विकास शर्मा ने किया।
इस अवसर पर परिषद के नगर विस्तारक राज मिश्रा, कुमुद गुप्ता, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य प्रियंका त्रिपाठी, जिला संगोजक अविनाश शर्मा, नगर मंत्री गौरव रावत, अंजली आदि उपस्थित थे।