Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दर्जा प्राप्त मंत्री की अध्यक्षता में भाजपा नेता अभिलाष कौशल ने चलाया सदस्यता अभियान

दर्जा प्राप्त मंत्री की अध्यक्षता में भाजपा नेता अभिलाष कौशल ने चलाया सदस्यता अभियान

ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता।भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल द्वारा पार्टी के सदस्यता अभियान की सफलता को देखते हुए और शासन के दर्जा प्राप्त मंत्री ने भी उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर इस अभियान को महाअभियान बना दिया है। भाजपा के विधान सभा पालक और दर्जा प्राप्त मंत्री सुधाकर त्रिपाठी ने सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा ओबीसी नेता के प्रयास की सराहना की और सूबे में एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने के लिए जन जन को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान को गति प्रदान किया ।दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सुधाकर त्रिपाठी के अगुवायी में भाजपाईयो ने ऊंचाहार में सदस्यता अभियान चलाया।सोमवार को ऊंचाहार नगर में भाजपा के संभावित उम्मीदवार अभिलाष कौशल के जनसम्पर्क कार्यालय के सामने राज्यमंत्री सुधाकर त्रिपाठी व भाजपा नेता अभिलाष कौशल के नेतृत्व में कैम्प लगाकर करीब 150 भाजपा के नए सदस्य बनाये गए और साथ ही साथ राज्यमंत्री ने व्यापारियों व सब्जी विक्रेताओं के बीच जाकर उन्हें भी भाजपा का सदस्य बनाने का कार्य किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि आज देश की जनता भाजपा का सदस्य बनकर गौरवान्वित महसूस कर रही है और भाजपा नेता अभिलाष कौशल ने कहा कि आज देश मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है इसलिए हम सबको भाजपा को ही चुनना है।इस अवसर पर भाजपा नेता पंकज तिवारी, संपादक सूरज शुक्ल,पत्रकार,भाजपा नेता अजय यादव,मण्डलमंत्री विनीत कौशल,डॉ.पी. कुमार , गुंजन त्रिवेदी, संदीप कौशल, श्याम जी सोनी, गिरधारी सोनी,अरविंद शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।