Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छात्राओं को प्रतिज्ञा पत्र वितरित

छात्राओं को प्रतिज्ञा पत्र वितरित

हाथरस। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा के निर्देशन पर एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आदित्य शर्मा ने कॉलेजों पर जाकर छात्र और छात्राओं को प्रतिज्ञा पत्र वितरित किए।एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आदित्य शर्मा ने कहा कि आज के वर्तमान परिवेश में यदि छात्रों के विकास के लिए कोई सोच रहा है तो वह केवल और केवल कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी सोच रही हैं। क्योंकि वह जानती हैं कि हमारे युवा छात्र भविष्य के होनहार सितारे होंगे और जब वर्तमान का युवा मजबूत होगा तभी हमारा देश का भविष्य मजबूत होगा। अगर 2022 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी देंगे। इस मौके पर रोहित शर्मा, सुमित कुमार, शिवम पांडे, सुशांत पचौरी, अभिषेक बंसल, लोकेश कुमार, मयंक उपाध्याय आदि मौजूद थे।