Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर युवाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर युवाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

 फिरोजाबाद। अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था चाइल्ड फंड इंडिया दिशा चिल्ड्रंस प्रोग्राम के द्वारा महात्मा बुध जूनियर हाईस्कूल कबीर नगर में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने युवाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में सरोजिनी नायडू जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार ने कहा संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना के साथ ही 10 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस की घोषणा की गई थी। उसी समय से पूरे विश्व में मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मानव को जीवन जीने के अधिकार के साथ ही स्वतंत्रता, समानता, सम्मान, विकास, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, शिक्षा एवं सुरक्षा जैसे अधिकार भारतीय संविधान में प्रदान किए गए है। इन सभी अधिकारों का ज्ञान प्रत्येक व्यक्ति को होना चाहिए। यदि हमें अपने अधिकारों का ज्ञान होगा तो कोई भी व्यक्ति हमारा शोषण और हमारे संवैधानिक अधिकारों पर अतिक्रमण नहीं कर सकेगा। इस मौके पर संस्था की हेल्थ कोऑर्डिनेटर प्रभा आर्य ने प्रजनन स्वास्थ्य एवं माहवारी प्रबंधन के संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालयों के अंदर शिक्षण कार्य प्रभावित ना हो इसके लिए हैंड वॉशिंग एवं शौचालय के अंदर सेनेटरी बेंडिंग मशीन एवं इनसीनेटर की व्यवस्था करने के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। अन्य वक्ताओं में चाइल्डफंड की तरफ से प्रभात श्रीवास्तव, अनुपम शर्मा, दीक्षा शर्मा, आस्था सक्सेना, मंजू शर्मा, रेखा सिंह, सुमित्रा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।वहीं मानवाधिकार दिवस पर एक गोष्टी एवं पैदल मार्च का आयोजन जैन मंदिर से एमएलसी डा. दिलीप यादव ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। समापन घंटाघर चौराहे पर अपर जिलाधिकारी ने किया। कार्यक्रम में एमजी इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज, राष्ट्रीय श्रमिक इंटर कॉलेज एवं शहर के गणमान्य अतिथियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन डा. प्रमोद यादव ने किया। इस दौरान बृजेश यादव, अवधेश राजोरिया, धर्मेंद्र यादव, अकील अंसारी, अरुण गर्ग, जेपी शर्मा, डा. अशोक शर्मा, सुभाष यादव, मनोज यादव, उमेश यादव, कल्पना राजोरिया, नितिन यादव, राहुल यादव आदि मौजूद रहे।