Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा सरकार में आम आदमी खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा– शरद महेश्वरी

भाजपा सरकार में आम आदमी खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा– शरद महेश्वरी

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सुझाव आपका संकल्प हमारा कार्यक्रम के तहत लेबर कॉलोनी पर कैंप लगाकर आम जनता के सुझाव लिए एवँ पत्रक लिखवाए गये।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा शहर अध्यक्ष शरद महेश्वरी रहे। इस अवसर पर शरद महेश्वरी ने कहा कि भाजपा सरकार में आम आदमी खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। पहले की सरकार में आतंकियों के मुकदमे वापस होते थे, उन्हें सुरक्षा दी जाती थी। आज वही माफिया मारे-मारे फिर रहे हैं। पहले नौकरी निकलते ही महाभारत काल दिखने लगता था। एक ही परिवार के चाचा-भतीजा, काका, मामा सभी वसूली के लिए निकल पड़ते थे। नियुक्तियों में जातिवाद-भाई भतीजावाद खूब होता था। सरकारी पैसों की लूट होती थी लेकिन अब प्रदेश में रामराज्य है। प्रदेश वही है, संसाधन वहीं हैं केवल सरकार बदली है। उन्होंने कहा कि भाजपा का जनता के बहुमूल्य सुझावों की मदद से यूपी को नंबर-1 बनाना संकल्प है। इसलिये सभी अपने सुझाव दे।
कार्यक्रम संयोजक प्रदीप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, राजकुमारी चौहान, सोनिया नारंग ,पूनम शर्मा ,राजेंद्र सिंह चौहान, कपिल खुराना, जितेंद्र चौहान, सुनील चौहान, हरीश सेंगर ,भूपेंद्र कौशिक, अखिलेश गुप्ता मौजूद रहे ।