Sunday, March 30, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एकजुट हिन्दू देश को बनायेगा विश्वगुरू: कार्ष्णी नागेंद्र जी महाराज

एकजुट हिन्दू देश को बनायेगा विश्वगुरू: कार्ष्णी नागेंद्र जी महाराज

हाथरस। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गाँव महौ में स्वराज का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहीदों को नमन करते हुये देश एवँ धर्म की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये जूना अखाड़ा के पूज्य संत महामंडलेश्वर नवल गिरी जी महाराज ने कहा कि सुखी जीवन की परिकल्पना को सनातन धर्म ने साकार किया है। उन्होंने हिन्दू समाज को एक होकर अपने धर्म एवँ राष्ट्र की रक्षा का संकल्प दिलाया। उन्होंने देश की आजादी में शहीदों के संघर्ष एवँ वीरता की गाथाये सुनाई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुये अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पूज्य संत कार्ष्णी नागेंद्र जी महाराज ने हिन्दू धर्म के खिलाफ षड़यंत्र रचने वालो को कढ़ी चेतावनी देते हुये कहा कि हिन्दू धर्म को न कोई तोड़ पाया है और न ही कोई तोड़ पायेगा। हिन्दू धर्म ने विश्व को दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतों ने पहले भी कई बार इस धर्म को तोड़ने का कार्य किया लेकिन हर बार विफल रहे। उन्होंने कहा कि देश का एकजुट हिन्दू देश को विश्वगुरू बनायेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता दीनदयाल सारस्वत ने की तथा संचालन नगर प्रचारक चंद्रशेखर ने किया। कार्यक्रम की व्यवस्था में मनीष ,धर्मेश ,वेदांत ,दिनेश लाडपुर लगे रहे। इस अवसर पर आसपास के गांवों के काफी संख्या में महिला एवँ पुरुष मौजूद रहे।